Question: 014 प्रश्न: 014

Consider the following Committees relating to poverty and arrange their formation in correct chronological order.
1. Lakdawala Committee
2. Rangarajan Committee
3. Tendulkar Committee
4. Dandekar and Rath Committee
Select the correct answer from the code given below:
Code:

गरीबी से संबंधित निम्नलिखित समितियों पर विचार कीजिए तथा इनके गठन को सही कालक्रमानुसार क्रम में व्यवस्थित कीजिए ।
1. लकड़ावाला समिति
2. रंगराजन समिति
3. तेंदुलकर समिति
4. दांडेकऱ और रथ समिति
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :

Correct Answer isसही उत्तर है
Option (b)
Correct Answer is Option (b) 4, 1, 3, 2 सही उत्तर है विकल्प (b) 4, 1, 3, 2
Verifiedसत्यापित

The correct chronological order of the committees formed for the estimation of poverty in India is as follows:

    • Dandekar and Rath Committee (4):
      This committee was formed in 1971. It was significant for being the first to establish a poverty line based on a specific calorie intake, setting a standard of 2250 calories per day for both rural and urban areas.

 

    • Lakdawala Committee (1):
      Chaired by Prof. D.T. Lakdawala, this committee was constituted by the Planning Commission in 1989 and submitted its report in 1993. It recommended the use of state-specific poverty lines instead of a single national line.

 

    • Tendulkar Committee (3):
      This expert group, headed by Suresh Tendulkar, was formed in 2005 and submitted its report in November 2009. It moved away from a purely calorie-based approach, incorporating expenditures on education and health into the poverty estimation.

 

  • Rangarajan Committee (2):
    Formed in 2012 to review the Tendulkar Committee’s methodology, this group was chaired by C. Rangarajan and submitted its report in June 2014 . It revised the poverty thresholds by setting new standards for calories, proteins, and fats.

Chronological Arrangement:

  1. Dandekar and Rath Committee (1971)
  2. Lakdawala Committee (1989)
  3. Tendulkar Committee (2005)
  4. Rangarajan Committee (2012)

Therefore, the correct sequence is 4, 1, 3, 2.

गरीबी के आकलन के लिए समय-समय पर गठित समितियों का सही कालक्रमानुसार विवरण निम्नलिखित है:

    • दांडेकर और रथ समिति (4):
      यह समिति वर्ष 1971 में गठित की गई थी। इस समिति ने पहली बार कैलोरी खपत के आधार पर गरीबी रेखा का निर्धारण किया था, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए 2250 कैलोरी प्रतिदिन का मानक तय किया गया था।

 

    • लकड़ावाला समिति (1):
      योजना आयोग द्वारा प्रोफेसर डी.टी. लकड़ावाला की अध्यक्षता में इस समिति का गठन वर्ष 1989 में किया गया था और इसने अपनी रिपोर्ट 1993 में प्रस्तुत की थी। इस समिति ने प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग गरीबी रेखा का सुझाव दिया था।

 

    • तेंदुलकर समिति (3):
      सुरेश तेंदुलकर की अध्यक्षता में इस विशेषज्ञ समूह का गठन वर्ष 2005 में किया गया था और इसने अपनी रिपोर्ट नवंबर 2009 में सौंपी थी। इस समिति ने गरीबी मापन के लिए केवल कैलोरी को आधार न मानकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर होने वाले व्यय को भी शामिल किया था।

 

  • रंगराजन समिति (2):
    तेंदुलकर समिति की पद्धति की समीक्षा और संशोधन के लिए वर्ष 2012 में योजना आयोग द्वारा सी. रंगराजन की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया था, जिसने जून 2014 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कालक्रमानुसार व्यवस्थित क्रम:

  1. दांडेकर और रथ समिति (1971)
  2. लकड़ावाला समिति (1989)
  3. तेंदुलकर समिति (2005)
  4. रंगराजन समिति (2012)

अतः सही कूट 4, 1, 3, 2 है।