Consider the following statements with reference to the above : | conflict resolution, stakeholder dialogue, ESIA

Civil Services 2026
52.

In a multi-ethnic district where both economic competition and historical grievances frequently led to community tensions, a flashpoint has arisen with a Government decision to allocate land for a waste management facility near a tribal hamlet, sparking protests by the tribal community, which claimed that the land was sacred and critical to their cultural identity. At the same time, urban residents and local industries supported the project, citing severe solid waste challenges and health concerns due to lack of a proper disposal site. The conflict has escalated with road blockades, social media campaigns, and allegations of police excesses.
As a responsible Government official, you are tasked with resolving the situation through mediation, ensuring a sustainable outcome that balances environmental needs, tribal rights, and urban public health.

एक बहुजातीय ज़िले में, जहाँ आर्थिक प्रतिस्पर्धा और ऐतिहासिक शिकायतों के परिणामस्वरूप प्रायः सामुदायिक तनाव उत्पन्न होते हैं, वहाँ एक जनजातीय उपग्राम के निकट एक अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा-केंद्र के लिए भूमि आबंटित करने संबंधी एक सरकारी निर्णय से एक चिंगारी निकली और जनजातीय समुदाय का विरोध भड़क उठा, जिसमें दावा किया गया है कि यह भूमि उनकी सांस्कृतिक पहचान के लिए पवित्र और महत्त्वपूर्ण है । उसी समय, शहरी निवासी और स्थानीय उद्योग समूह एक उपयुक्त निपटान स्थल के न होने के कारण उत्पन्न ठोस अपशिष्ट की गंभीर चुनौतियों और स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए इस परियोजना का समर्थन करते हैं । यह संघर्ष सड़क अवरोध, सोशल मीडिया अभियानों, और पुलिस के अतिरेक के आरोपों के चलते तीव्र हो गया ।
एक ज़िम्मेदार सरकारी अधिकारी के रूप में, आपको मध्यस्थता के माध्यम से इस स्थिति का समाधान करने एवं पर्यावरणीय आवश्यकताओं, जनजाति के अधिकारों, और शहरी जन-स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाते हुए एक संधारणीय परिणाम सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है ।

Consider the following statements with reference to the above :

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • 1.A successful conflict resolution process must begin with acknowledging the cultural concerns of the protesting tribal community before discussing technical alternatives.तकनीकी विकल्पों पर चर्चा करने से पहले, विरोध करने वाले जनजाति समुदाय की सांस्कृतिक चिंताओं को स्वीकार करने के साथ ही, एक सफल संघर्ष समाधान प्रक्रिया अवश्य आरंभ की जानी चाहिए ।
  • 2.The Government should move ahead with the project without delay to address urban health concerns, which outweigh the sentiments of a small group.शहरी स्वास्थ्य चिंताओं के समाधान के लिए, सरकार को अविलंब परियोजना को आगे बढ़ाना चाहिए, जो कि किसी लघु वर्ग की भावनाओं से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है ।
  • 3.Creating a multi-stakeholder dialogue platform — including tribal leaders, environmental experts, and municipal representatives — to build mutual understanding and help de-escalate tensions.पारस्परिक समझ विकसित करने और तनावों को कम करने में सहायता के लिए जनजाति नेताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों, और नगर पालिका के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए एक बहु-हितधारक संवाद मंच का गठन करना ।
  • 4.Conducting an independent Environmental and Social Impact Assessment (ESIA) and sharing findings transparently with both sides to facilitate evidence-based decision-making.साक्ष्य-आधारित निर्णयन को सुकर बनाने के लिए एक स्वतंत्र पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (ESIA) को संचालित करना और प्राप्त निष्कर्षों को दोनों पक्षों के साथ पारदर्शी रूप से साझा करना ।

Which of the statements given above would contribute to the resolution process ?

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से, इस समाधान प्रक्रिया में योगदान देंगे ?

Official Paper PDF Solved Paper PDF Solved Paper PDF Attempt Paper Online