समीक्षा अधिकारी (RO) व सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का सिलेबस (हिन्दी में)

4.5/5 - (68 votes)

Read Latest UPPSC RO ARO Syllabus in Hindi 2024, PDF, exam pattern: इस लेख में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का सिलेबस हिन्दी में विस्तार से दिया गया है। यहाँ RO ARO प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न प्रदान किया है। हालांकि आप यहां से समीक्षा अधिकारी सिलेबस PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले RO/ARO परीक्षा पैटर्न समझना आवश्यक हैं।

UPPSC RO/ARO Previous year paper PDF
RO/ARO official CUT OFF PDF (2010-2021)
Best Book for RO/ARO in Hindi
UPPCS Syllabus in Hindi 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस हिन्दी में

UPPSC RO/ARO Exam Pattern 2024

UPPSC RO ARO परीक्षा में तीन प्रमुख चरण शामिल हैं:

  1. प्रारंभिक परीक्षा [वस्तुनिष्ठ अर्थात बहुविकल्पी]
  2. मुख्य परीक्षा [वस्तुनिष्ठ + लिखित परीक्षा]
  3. टाइपिंग टेस्‍ट (केवल ARO पद में लागू)

UPPSC RO ARO Prelims Exam Pattern

RO ARO Pre. exam pattern in Hindi: समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होते हैं, पहला सामान्य अध्ययन तथा दूसरा सामान्य हिंदी। यह दोनों प्रश्न-पत्र वस्तुनिष्ठ अर्थात बहुविकल्पी प्रकार के होते हैं।

पेपरप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
सामान्य अध्ययन140140120 मिनट
सामान्‍य हिन्‍दी606060 मिनट
कुल200200180 मिनट (3 घंटे )
UPPSC RO ARO Prelims Exam Pattern

UPPSC RO ARO Mains Exam Pattern

UPPSC RO/ARO की मुख्य परीक्षा में कुल तीन प्रश्न-पत्र होते हैं।

  1. प्रथम प्रश्न-पत्र: सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ)
  2. द्वितीय प्रश्न-पत्र: सामान्य हिन्दी एवं आलेखन। यह दो खंडों में बँटा होता है। प्रथम-खंड परंपरागत अर्थात लिखित जबकि दूसरा-खंड वस्तुनिष्ठ अर्थात बहुविकल्पी प्रकार का होता है।
  3. तृतीय प्रश्न-पत्र: हिन्दी निबंध (लिखित) का होता है।

हालांकि यूपीपीएससी आरओ/एआरओ की मुख्य परीक्षा कुल 2 दिनों में आयोजित होती है। आइए इसे कुछ इस प्रकार समझते हैं-

  • पहले दिन की प्रथम पाली (9:30 am-11:30 am) में सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) को 2 घंटे में हल करना होगा।
  • उसके बाद उसी दिन, दूसरी पाली में सामान्य हिंदी एवं आलेखन (परंपरागत) को 2:00 pm-4:30 pm बजे के बीच 2 घंटे 30 मिनट में लिखना होगा और सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) को 4:30pm- 5:00pm बजे के बीच 30 मिनट में हल करना होगा।
  • दूसरे दिन केवल निबंध का प्रश्न-पत्र होगा, जिसमें से तीन निबंध को 3 घंटे में लिखना होगा। (9:30am-12:30pm)
  • बेहतर समझ के लिए नीचे दिए नोटिस को पढ़ें 👇
up RO ARO mains exam date notice

ध्यान देने योग्य है कि सामान्य हिंदी परंपरागत प्रश्न-पत्र 2 घंटे 30 मिनट में लिखना होगा, उसके तुरंत बाद तुरंत ही आधे घंटे में सामान्य हिंदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न-पत्र को हल करना होगा। कुल मिलाकर 3 घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें पहले लिखित परीक्षा और उसके तुरंत बाद हिन्दी वस्तुनिष्ठ परीक्षा। इसमें बीच में रेस्ट का प्रावधान नहीं है।

क्रमपेपरप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
1.सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ)120120120 मिनट
2.सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण (वस्तुनिष्ठ)306030 मिनट
3.सामान्य हिंदी एवं आलेखन (लिखित)1002 घंटे 30 मिनट
4.हिंदी निबंध (लिखित)1203 घंटे
कुल400 अंक
UPPSC RO ARO mains Exam Pattern

UPPSC RO ARO Syllabus in Hindi 2024

RO ARO Syllabus in Hindi: आइए इस खंड में, UPPSC समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स एंड मेन्स) लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम को समझते हैं-

UPPSC RO ARO Prelims Syllabus in Hindi

सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ)– 140 अंक

  1. सामान्य विज्ञान
  2. भारत का इतिहास
  3. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  4. भारतीय राज्य तंत्र,अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  5. भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  6. जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष में)
  7. विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  8. अधुनातन राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम
  9. सामान्य बौद्धिक क्षमता
  10. उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी

सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) – 60 अंक

  1. विलोम-(10 शब्द)
  2. वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि -(10 शब्द)
  3. अनेक शब्दों के एक शब्द -(10 शब्द)
  4. तत्सम एवं तद्भव शब्द -(10 शब्द)
  5. विशेष्य और विशेषण -(10 शब्द)
  6. पर्यायवाची शब्द -(10 शब्द)

UPPSC RO ARO Mains Syllabus in Hindi

सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) – 120 अंक

मुख्य परीक्षा की सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र में वहीं सिलेबस होगा जो प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन में था।

सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण (वस्तुनिष्ठ)– 60 अंक

  1. विलोम -(6 शब्द)
  2. वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि -(6 शब्द)
  3. अनेक शब्दों के एक शब्द -(6 शब्द)
  4. तत्सम एवं तद्भव शब्द -(6 शब्द)
  5. विशेष्य और विशेषण -(6 शब्द)

सामान्य हिंदी एवं आलेखन (लिखित) – 100 अंक

  1. दिए हुए गद्यांश का शीर्षक, सारांश एवं तीन रेखांकित अंशों की व्याख्या। (3+6+12= 21 अंक)
  2. किसी दिए हुए सरकारी पत्र का सारणी रूप (Tabular Form) में सार लेखन। (15 अंक)
  3. पत्राचार (24 अंक)
    • शासकीय/अर्द्धशासकीय पत्र
    • कार्यालय आदेश/ज्ञाप/परिपत्र
    • विज्ञप्ति/टिप्पण एवं प्रतिवेदन/अनुस्मारक
  4. पारिभाषिक शब्दावली (प्रशासनिक एवं वाणिज्य शब्दावली) (30 अंक)
    • अंग्रेजी से हिंदी (5 शब्द)
    • हिंदी से अंग्रेजी (5 शब्द)
    • मुहावरे तथा लोकोक्तियां (केवल 5)
  5. कंप्यूटर ज्ञान (10 अंक)

हिंदी निबंध (लिखित) – 120 अंक

इस प्रश्न पत्र के अन्तर्गत तीन प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के एक-एक शीर्षक (क/ख/ग) का चयन करते हुए (दी गयी शब्द सीमा में) कुल तीन निबन्ध लिखने होंगे।

1. प्रथम निबंध – 600 शब्द (40 अंक)

  • साहित्य और संस्कृति
  • सामाजिक क्षेत्र
  • राजनीतिक क्षेत्र

2. द्वितीय निबंध – 600 शब्द (40 अंक)

  • विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी
  • आर्थिक क्षेत्र
  • कृषि एवं व्यापार

3. तृतीय निबंध – 600 शब्द (40 अंक)

  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • प्राकृतिक आपदायें-भूस्खलन, चक्रवात, भूकम्प, बाढ़, सूखा इत्यादि
  • राष्ट्रीय विकास योजनायें

UPPSC RO ARO Syllabus PDF Download Link

uppsc ro/aro syllabus pdf in hindi: नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आरओ/एआरओ सिलेबस हिन्दी में पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

Share and Save