World Happiness Report 2023 -विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2023

4.9/5 - (69 votes)

World Happiness Report 2023 (index) current affairs in Hindi: हाल ही में 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) ने विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2023 (world happiness index 2023) प्रकाशित की है। यह रिपोर्ट देशों को खुशी के आधार पर रैंक प्रदान करती है, जो उनके औसत जीवन मूल्यांकन के पिछले तीन वर्षों (2020-22) के आंकड़ों पर आधारित है। 20 मार्च को मनाए जाने वाले इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस पर जारी, रिपोर्ट में 150 से अधिक देशों में लोगों से वैश्विक खुशी के आधार सर्वेक्षण डेटा को रैंक किया गया है।

World Happiness index 2023: मुख्य तथ्य

world happiness index 2023: रिपोर्ट में कहा गया है, “अतिव्यापी संकटों के बावजूद सबसे खुशहाल देश लचीले साबित होते हैं।” रैंकिंग में खुशी को मापने के लिए 6 प्रमुख कारकों का उपयोग किया जाता है –

  1. प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
  2. सामाजिक समर्थन
  3. स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
  4. स्वतंत्रता
  5. उदारता
  6. भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति
world happiness report 2023

✅World Happiness Report/index 2023: देशों की रैंकिंग

world happiness index 2023: रिपोर्ट के अनुसार लगातार छठे साल फिनलैंड देश एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल देश है, वहीं अन्य नॉर्डिक देशों में से दूसरे नंबर पर डेनमार्क और तीसरे नंबर पर आइसलैंड है।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्षों के विपरीत, इस वर्ष शीर्ष 20 देशों में एक नया प्रवेशकर्ता है – लिथुआनिया (20वें स्थान पर)। क्योंकि साल दर साल शीर्ष 20 देशों में बिना बदलाव के वही (same) देश दिखाई देते थे, इस साल के शीर्ष 20 में से 19 देश पिछले साल के थे। इस बार अपवाद लिथुआनिया है, जो पिछले छह वर्षों में लगातार बढ़ा है, 2017 में 52वें से इस वर्ष 20वें स्थान पर।

सूची में सबसे नीचे अफगानिस्तान 137वें स्थान पर है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दोनों देशों की रैंकिंग में गिरावट आई। रूस 72वें और यूक्रेन 92वें स्थान पर है।

अफगानिस्तान, लेबनान, सिएरा लियोन सूची में सबसे नीचे हैं, और ये सभी देश लोकतांत्रिक संस्थानों और सुशासन की अनुपस्थिति को प्रदर्शित करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार की उपस्थिति को दर्शाते हैं।

world happiness report 2023 countries ranking list 1
world happiness index 2023 list
world happiness report 2023 countries ranking list 2
world happiness report/index 2023 countries ranking list 2
world happiness report 2023 countries ranking list 1
world happiness report/index 2023 countries ranking list 3

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023: भारत की रैंकिंग (world happiness index 2023 india rank)

world happiness index 2023 India rank: इस वर्ष भारत की रैंकिंग में सुधार देखा गया है, जहाँ एक वर्ष पहले 2022 में यह 136वें स्थान पर था, तो इस वर्ष 2023 में यह 126वें स्थान पर पहुँच गया है। हालाँकि भारत 137 देशों में से 126वें स्थान पर तो है, किन्तु यह दुनिया के सबसे कम खुशहाल देशों में से एक है। यह नेपाल, चीन, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे है।

कुछ वर्षों से भारत की रैंकिंग:

वर्षरैंककुल देश
2023126वीं 137 देश
2022136वीं146 देश
2021139वीं156 देश
India’s ranking in world happiness report

ध्यान दें: देशों की आबादी को दो भाँगों में बांटकर, सबसे-खुश एवं सबसे कम-खुश आबादी के बीच अंतराल कितना है, इस आधार पर भारत की रैंकिंग 125वीं है, क्योंकि भारत की अधिक जनसंख्या के कारण खुश एवं कम खुश आबादी के बीच अंतराल अधिक है। इस आधार पर रैंकिंग में सबसे ऊपर अफगानिस्तान है क्योंकि वहाँ खुश और नाखुश आबादी के बीच अंतराल सबसे कम है। इसके सबसे ऊपर होने का कारण इसकी कम जनसंख्या का होना भी है तथा वहाँ दु:खी लोगों की जनसंख्या सबसे अधिक है। रैंकिंग के इस आधार पर लाइबेरिया देश सबसे नीचे 137वें स्थान पर है। 👇

world happiness report 2023 countries ranking according happiness gap

✅World Happiness Report 2023: शीर्ष 10 देशों की रैंकिंग

रैंकदेशस्कोर
1फिनलैंड 7.804
2डेनमार्क 7.586
3आइसलैंड 7.530
4इज़राइल7.473
5नीदरलैंड7.403
6स्वीडन 7.395
7नॉर्वे 7.315
8स्विट्जरलैंड7.240
9लक्ज़मबर्ग 7.228
10न्यूजीलैंड7.123
Top 10 country ranking in World Happiness Report 2023 (world happiness index 2023 ranking)

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023: निचले पायदान के 10 देशों की रैंकिंग

रैंकदेशस्कोर
128जाम्बिया 3.982
129तंजानिया3.694
130 कोमोरोस3.545
131 मलावी3.495
132 बोत्सवाना 3.435
133 डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो3.207
134जिम्बाब्वे 3.204
135 सिएरा लियोन3.138
136लेबनान 2.392
137अफगानिस्तान1.859
last 10 country ranking in World Happiness Report/index 2023

सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN): क्या है?

  • वर्ष 2012 में शुरू हुआ सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) और पेरिस जलवायु समझौते से संबंधित व्यावहारिक समस्या को हल करने हेतु वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक व तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करता है।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्त्वावधान में स्थापित किया गया था। 
  • सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है।

✅world happiness index 2023 PDF

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर world happiness index 2023 pdf को डाउनलोड कर सकते हैं

इन्हें भी देंखे: 👇

Share and Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *